रेनवाल। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक महासंघ किशनगढ़ रेनवाल ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन अशोक कुमार पारीक की अध्यक्षता में किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ रेनवाल के सभा भवन में आयोजित मीटिंग में मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से देवीसिंह पालावत (कनिष्ठ सहायक) को अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके अलावा रामकिशोर शर्मा उपाध्यक्ष, धारासिंह मेहता महामंत्री, राजेंद्रसिंह कोषाध्यक्ष एवं कानाराम यादव को सचिव मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में कौशल सोनी को प्रवक्ता, भागचंद जाट प्रचार मंत्री, महेश कुमार शर्मा संरक्षक व सुनीता ताकर को महिला ब्लॉक मंत्री मनोनीत किया गया। जबकि श्रवण लाल यादव, शशिकुमार शर्मा, कन्हैया लाल कुमावत, अरविंद कुमार शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। मीटिंग के दौरान किशनगढ़ रेनवाल ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह पालावत द्वारा उपस्थित समस्त कर्मचारियों को 17 अप्रैल को होने वाले महासंघ के महापड़ाव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
देवीसिंह पालावत अध्यक्ष एवं धारासिंह मेहता महामंत्री मनोनीत- राजस्थान राज्य मंत्रालयिक महासंघ रेनवाल ब्लाक कार्यकारिणी का गठन
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0