रेनवाल। करणसर कस्बे स्थित पी एन पब्लिक सी सै स्कूल के पिछ्ले एक ही साल में पचास से अधिक विद्यार्थी सरकारी सेवा में अन्तिम रूप से चयन होने के बाद वही सिलसिला लगातर जारी है। आज एक ही दिन में क्रमश: जीएसएसएस करणसर में अंकित शर्मा तथा रा.उच्च मा.वि. डूंगरी कला में कुलदीप सिंह नाथावत ने निदेशक परमानन्द पूनिया के सानिध्य में कार्य ग्रहण किया। साथ ही स्कूल परिसर में जामुन के पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर दोनों स्कूलों के प्रिंसीपल एवं पी.ई.ई.ओ. जय प्रकाश जाट, ओम प्रकाश शर्मा, वाइस प्रिंसीपल विवेक कुमार शर्मा, बीएलओ शंकर लाल यादव, सन्तोष अग्रवाल, हेमन्त कुमार शर्मा, ओम सिंह नाथावत, वरिष्ठ अध्यापक भागचंद कुमावत, प्रताप सिंह नाथावात,सांवरमल शर्मा, लक्ष्मी निवास खंडेलवाल आदि सहित स्कूल स्टॉफ एवं परिवार के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
पी एन स्कूल करणसर के होनहारों ने गाड़े सफलता के झण्डे, संस्था निदेशक पूनिया से मिली आगे बढने की प्रेरणा
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0