पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष तेजसिंह शेखावत का निधन, आम कार्यकर्ता के रुप में बनाई अपनी विशेष पहचान, शेखावत के निधन पर सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

रेनवाल। कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पुराने जनसंघी रहे ठाकुर तेजसिंह शेखावत का लम्बी बीमारी के चलते दो सितंबर ( गुरुवार ) को सुबह 6 बजे निधन हो गया। मूलतः जयपुर जिले में मलिकपुर के पास सुरपुरा ठिकाना के शेखावत के परिवार जन कई वर्षों पूर्व रेनवाल आकर बस गए थे।शुरु से ही सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हुये भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रुप में लगातार आम जनता से जुडे रहे। आम जनता से जुड़ाव के चलते भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पद के रुप में कई वर्षों तक कार्य करने का मौका मिला।ठाकुर तेजसिंह शेखावत के निधन के समाचार से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के सभी समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शेखावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि पुराने जनसंघी स्व.शेखावत अपने सरल सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व, मृदुभाषी, स्नेहमयी, कर्मठ और सच्चे कार्यकर्ता थे। शेखावत के निधन पर जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड, विधायक निर्मल कुमावत, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल लाल अजमेरा,महामंत्री लक्ष्मीकांत तोतला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र कुमार दाधीच, हरिप्रकाश तोतला, योगेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,अभिनयप्रकाश शारदा, नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल, मुकेश गोयल, पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानचंद जेठीवाल, भंवरलाल जेठीवाल, नटवरलाल तोतला, पूर्व महामंत्री सतीश चंद घीया, भंवर सेपट, राजेंद्र जेठीवाल, राजपूत समाज फुलेरा विधानसभा महामंत्री दौलत सिंह खंगारोत, कमल जैन, पार्षद भागचंद सरोज, कुमावत समाज पूर्व अध्यक्ष भागचंद कुमावत, बनवारी कुमावत, डॉक्टर वेदप्रकाश शर्मा,सैनिक वेलफैयर सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह राठौड़, महामंत्री सलाउद्दीन कायमखानी, भाटी चैरीटेबल ट्रस्ट के संयोजक रणवीर सिंह भाटी, मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष डां नवाब अली, पूर्व पार्षद रियाजूद्दीन कुरैशी, युवा नेता लक्की पंवार सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्व. शेखावत के सुपुत्र पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत एवं परिजनों ठाकुर रविन्द्र सिंह शेखावत, ठाकुर शिवदयाल सिंह, कुंवर उपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, नगेन्द्र सिंह और भंवर यशवर्धन सिंह को ढांढस बंधाया है।

यादों में हमेशा बने रहेंगे पूर्व मण्डल अध्यक्ष:
एक आम कार्यकर्ता से अपना जीवन शुरु करते हुये तेजसिंह शेखावत भाजपा मण्डल रेनवाल के दो बार  अध्यक्ष बने। शेखावत के अध्यक्षीय कार्यकाल में महामंत्री रहे सतीश घीया और भंवरलाल सेपट ने बताया कि पहला कार्यकाल सन्  2000 से 2005 तक तथा दूसरा 2016 से 2018 तक रहा। जहां प्रथम कार्यकाल में विशेष उपलब्धि के रुप में भाजपा के नवरत्न राजोरिया की ऐतिहासिक जीत रही वहीं दूसरे कार्यकाल में तत्कालीन जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत के मुख्य सानिध्य में एक माह तक कबड्डी महाखेल कार्यक्रम करा कर युवा वर्ग से जुडते हुये भारतीय जनता पार्टी की खेल भावना आम जनता तक पहुचाई। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने