पेड़-पौधों के बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं: राकेश भूखर

रेनवाल। पेड़-पौधे  पर्यावरण के रक्षक होने के साथ पर्यावरण स्वच्छ भी बनाते हैं। इसके बिना कोई भी अपने जीवन की संभावना नहीं कर सकता है। इसलिए लोगों को पेड़-पौधों को लगाने के लिए आगे आना चाहिए। लेकिन वर्तमान में लोग अपने भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए जंगल काटकर इस धरती को पेड़ विहीन बना रहे हैं। यह बात सोमवार राकेश भूखर ने कही।
इस मौके पर राकेश भूखर पुत्र शिवराम भूखर के द्वारा गोडाता ग्राम पंचायत में सार्वजनिक तालाब के आस पास की जगह पर लगे पेड़-पौधों  की सुरक्षा के लिए 20 ट्री गार्ड भेंट किये गये।जिससे पेड़ों की सही देखभाल हो सकें। इस मौके पर समाजसेवी रामकिशन बडग़ुर्जर ने कहा कि  पेड़-पौधे अगर कम होते गए तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या और अधिक पैदा होने लगेगी। जिसका असर वर्तमान में दिखाई भी दे रहा है। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगा है। स्थिति यह है कि पिछले 10 साल में पृथ्वी का तापमान बढ़ा है। वहीं हिम खंभ भी पिघलने लगे हैं। अगर भविष्य में ऐसा ही होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम लोगों को ऑक्सीजन लेने के लिए रुपए खर्च करना पड़ेंगे।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने