पालिकाध्यक्ष के प्रयास लाये रंग, अग्निशमन वाहन दमकल के रुप में मिली सौगात

 


रेनवाल। रेनवाल नगरपालिका क्षेत्र सहित आस-पास के सैकडो गांवो की बडी जरुरत के रुप में अग्निशमन वाहन दमकल की बडी मांग आज पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल के विशेष प्रयासो से पूरी हुई। 

बडे मंदिर के महंत डाॅ. जुगलकिशोर शरण, पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल, अधिशाषी अधिकारी वर्षा चौधरी, उपाध्यक्ष छीतरमल परेवा ने मुख्य बाजार में अग्निशमन वाहन की विधिवत पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर महाराज, किराना व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल गोयल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, वार्ड पार्षद कजोडमल उज्जवल, सलमुद्दीन कुरैशी, समाजसेवी विजय तोषनीवाल, यतिन ठोलिया, कमलेश बांगडवा, मुकेश रांवका, राजीव गोयल, निलेश अग्रवाल सहित आमजनता ने नगरपालिका प्रशासन व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। 

पुरानी आगजनी घटनाओ को याद करते हुये पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल ने अग्निशमन वाहन दमकल के लिऐ सक्रिय प्रयास करने पर जनसेवक विधाधर सिंह चौधरी व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। 

गौरतलब है की पिछले कई वर्षो से क्षेत्र में हुई विभिन्न आगजनी घटनाओ पर कस्बे में हमेशा अग्निशमन वाहन दमकल की जरुरत महसूस होती थी।आगजनी की घटनाओ में जयपुर, चौमू एवं जोबनेर से अग्निशमन वाहन जब तक रेनवाल आता तब तक बहुत नुकसान हो जाता था। 

पूर्ववर्ती सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संगठन तथा आम जनता ने भी समय-समय पर अग्निशमन वाहन के लिऐ अपनी आवाज उठाई। उसी दर्द को समझते हुये राज्य सरकार ने पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल एवं विधाधरसिंह चौधरी के प्रयासो से मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत रेनवाल नगरपालिका में लगभग 28 लाख रुपये की लागत की 4500 लीटर क्षमता की अग्निशमन वाहन दमकल प्रदान की जिसकी आज कस्बे में पहुचने पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने