गोसेवक कुंजबिहारी जाजु के भजनो के साथ ग्यारस एवं पूर्णिमा का उद्यापन, जाखोटिया परिवार के दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में विधायक सपत्निक हुये शामिल


रेनवाल।कस्बे के जाखोटिया परिवार के द्वारा आज दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।धार्मिक अनुष्ठान के रुप में ग्यारस एवं पूर्णिमा उद्यापन कार्यक्रम में विधायक निर्मल कुमावत सपत्निक शामिल हुये।इससे पूर्व प्रथम दिन प्रसिद्ध गोसेवक कुंजबिहारी जाजू के द्वारा गाये गये भजनो की गंगा में देर रात तक भक्तजनो ने भजनो का आनंद लिया।भजन संध्या में आई हुई चढावे राशि के साथ प्राप्त राशि को गोसेवक कुंजबिहारी जाजु गायक कलाकार ने पंचमेढा-सांचोर की गौशाला को भेजते हुये सभी से गोसेवा में आगे आने की अपील भी की। मुख्य उद्यापन कर्ता गिरधारीलाल एवं कृष्णा देवी,रामगोपाल एवं रतनीदेवी,डाॅ.गोविंदनारायण एवं डाॅ.संतोषदेवी तथा रामावतार एवं अनितादेवी जाखोटिया ने धार्मिक अनुष्ठान एवं गाय की पूजा करते हुये परिवार के साथ सभी की मंगल कामनाऐ की।इस अवसर पर विधायक निर्मल कुमावत,नावा प्रधान संतोष राजेश गुर्जर,व्यापार महासंघ एवं माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा,फुलेरा से अशोक साबू,अमित साबू, राधाकिशन जाखोटिया,ओमप्रकाश जाखोटिया,माहेश्वरी महिला मण्डल की सांस्कृतिक मंत्री रेणु जाखोटिया,विष्णु जाखोटिया,डा.शोभन जाखोटिया,सीऐ हेमंत जाखोटिया सहित सभी ने इस पहल की प्रशंसा की।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने