चौमूं। आज आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं की सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ग्राम कालाडेरा के सरस्वती मंदिर मे संपन्न हुई । यह मीटिंग सीकर लोक सभा चेयरमैन अशोक शर्मा के नेतृत्व में हुई जिसमें इस मीटिंग में विधानसभा क्षेत्र चौमूं के 4 ब्लॉक अध्यक्षों के ऊपर विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर सीकर लोकसभा सचिव कालूराम अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति, एडवोकेट अमित शर्मा ओमप्रकाश कुमावत, पुष्कर सामोता, हेमंत अग्रवाल सोशल मीडिया प्रभारी, बनवारी शर्मा एडवोकेट, प्रभात चाहर, राकेश कुमावत ,जितेंद्र शर्मा, हेमंत कुमावत, दिलखुश शर्मा, महेंद्र खुटेटा ,और बड़ी संख्या में काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे l