निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में 260 रोगी हुए लाभान्वित

 



चौमूं। विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अमरपुरा के ग्राम बरवाड़ा में निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन सरपंच गजानंद यादव के मुख्य आतिथ्य में मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित करवाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष भुुवनेेश तिवाडी ने की।  

शिविर में सरपंच यादव ने बताया कि 260 रोगियों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर में लाभ उठाया। शिविर में क्षेत्र के अनुभवी सर्जन डॉ हरी मोहन तिवाडी, वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ महेश ऐरन, रि. जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ रामप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश शर्मा, डॉ सुरेश शर्मा, डॉ पवन तिवाडी एवं योग प्राकृतिक चिकित्सक डॉ अनिल कुमार शर्मा ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की। 

इस दौरान सरपंच यादव ने फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम उपसरपंच श्रवण कुमार डूडी, प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, जिला सदस्य बनवारीलाल भातरा, जिलाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) नारायण लाल शर्मा, 

ओम प्रकाश शर्मा, गजानन दीक्षित, धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, विश्वास दीक्षित, गजेंद्र दीक्षित, राजेंद्र शर्मा वार्ड पंच, नाथू लाल जांगिड़, श्रवण मीणा, श्रवण कुमार दीक्षित, राधेश्याम दीक्षित, कल्याण सहाय दीक्षित, भंवरलाल रेबारी, हीरालाल यादव आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने