रेनवाल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मिली कई सौगातो के लिए आज रेनवाल तहसील के लोगो ने मुख्यमंत्री निवास जयपुर पहुच कर उनका आभार व्यक्त किया एवं नवसृजित दूदू जिले में शामिल नही करने की अपनी मांग को भी रखा। रेनवाल संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकडो कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थित देते हुये राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
रेनवाल संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक असावा एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक गिरधारीलाल शर्मा के नेतृत्व में सैकडो की तादाद में रेनवाल की आम जनता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि जयपुर जिले की प्रमुख नगरपालिका होने के बावजूद विकास के नाम पर रेनवाल बहुत पीछे है।
राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा राजनीति से ऊपर उठ रेनवाल के विकास को चार चांद लगाने का प्रयास किया गया है। इसी प्रयास के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वर्तमान कार्यकाल में रेनवाल को पंचायत समिति, राजकीय महाविद्यालय, उपखंड कार्यालय, उप जिला अस्पताल, सी आई पुलिस थाना, कस्तुरबा छात्रावास सहित कई सौगाते मिलने से रेनवाल की जनता में वर्तमान में राज्य सरकार के प्रति खुशी का माहौल है। इसीलिए आज धन्यवाद देने एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम में रेनवाल तहसील से जुडे विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक संगठनो से जुडे पदाधिकारियों ने रेनवाल की एकता एवं विकास को प्राथमिकता देते हुये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया ।
इसी के साथ दूदू जिले में रेनवाल को शामिल करने की संभावना को देखते हुये रेनवाल संघर्ष समिति ने अपनी पूरी बात मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखी एवं रेनवाल को जयपुर उत्तर में ही रखने की मांग भी रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने पूरा मामला पुन देखने की बात कही।
इस अवसर पर रेनवाल संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं रेनवाल व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक गिरधारीलाल शर्मा के साथ सुरेश पुनिया, रेनवाल क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह शेखावत, विरेन्द्र मिश्रा, नवल तोतला, राजेश ककरालिया, महावीर सेपट, मोहम्मद तैयब, जगन्नाथ यादव, वार्ड पार्षद राजीव तिवाडी, बलरामसिंह यादव सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)