जयपुर। ब्रह्मकुमारीज जयपुर के प्रभु निधि सभागार में रविवार को "मधुर स्वरांजलि" कार्यक्रम पूरी भव्यता से हुआ संपन्न। यह विशेष आयोजन वैशाली नगर सेवा केंद्र के 27 वां वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सेवा केंद्र प्रभारी बीके चंद्रकला दीदी ने बताया कि इस वार्षिक उत्सव का उद्देश्य आध्यात्मिकता और कल के माध्यम से समाज ने शांति और सकारात्मक का संचार करना है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक और कलाकार जिनमें संजय रायजादा, कुशल बारहट, गुल अजमेरी, दुर्गा परिहार और सुखीराम मंडा शामिल थे। इन कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जयपुर सब जोन प्रभारी राजयोगिनी सुषमा दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि संगीत ही परमात्मा से मिलन का सहज और सरल माध्यम है। यह आत्मा और परमात्मा के बीच के शाश्वत संबंध को जागृत करता है।
समझ में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिनमें उप कुलपति आर एल रैना और उपकुलपति अमेरिका सिंह प्रमुख थे। कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसका लाभ उठाया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्य ने आध्यात्मिकता, सेवा और समर्पण के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों और उपस्थित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। बीके कुणाल भाई ने सेवा केंद्र द्वारा की जारी विभिन्न सेवाओं से अवगत करवाया।