चौमू । विधायक के मुख्य आतिथय में एवं सेवा दल के जिलाध्यक्ष लल्लू राम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर में विधायक ने सेवा दल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवादल का कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पण भावना से सच्चे सिपाही के रूप में काम करता है एवं कांग्रेस पार्टी की रीडहैं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लल्लू राम सैनी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और उसकी सक्रियता को बढ़ाने पर गहन मंथन करने की जरूरत है। सभी सदस्यों के विचार और सुझाव संगठन को मजबूत करने के लिए लिए गए ।
एकजुटता और समर्पण के साथ हम सेवादल को और सशक्त बनाएंगे।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल एवं मोहन चौहान कालाडेरा कांग्रेस के अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश पदाधिकारी कमल सिंह यादव, मास्टर श्याम शर्मा, प्रभारी गौरी शंकर सैनी, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष मीनू जांगिड़, मिलाप नारोलिया व हनुमान सहाय कुमावत ने भी सेवादल कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधन रामचंद्र यादव, भरत बुनकर, गोविंद योगी, प्रफुल्ल विजय, कालू राम खटीक, विष्णु कुमार सेन, नंदकिशोर यादव, रामावतार सांवरिया, पप्पन शर्मा, उमेश भाटी, कमलेश मीणा, मंगल चंद बागोरिया, मुकेश कुमार कुमावत, कमलेश राजोरिया, कैलाश चंद यादव, सुरेंद्र यादव, सीताराम यादव, जगदीश प्रसाद अटल, श्रवण सैनी, कजोड़ मल कुमावत व ब्रह्म प्रकाश बुनकर ने भी प्रशिक्षण शिविर में संबोधन दिया।
इस मौके पर रामलाल प्रजापत, ताराचंद गुर्जर, बनवारी लाल प्रजापत, रामलाल यादव, राजेंद्र सैनी, विनोद शर्मा, श्री राम गुर्जर, अशोक गढ़वाल, कालूराम तंवर, राजेश कुमार सेन, ताराचंद गनोलिया, हजारीलाल गुर्जर, राजू लाल माली, अजय कुमार मुंडोतिया व मुरारी लाल तंवर सहित जिला पदाधिकारी एवं सेवा दल के साथी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।