मोरीजा राउमावि व शहीद लूणकरण विद्यालय में सौलर पैनल लगाया



 

चौमूं। आईसीआई सीआई बैंक फाउंडेशन द्वारा ग्राम मोरीजा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 किलोवाट व महात्मा गाँधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शहीद लूणकरण में 3 किलोवाट का सौलर पैनल लगाया गया। कार्यवाहक पीईईओ मुकेश मीणा हाटवाल ने बताया की दोनों विद्यालयों में सौलर पैनल लगाए जाने से इन विद्यालयों को राहत मिल सकेगी। 

सौलर पैनल लगाए जाने पर ग्राम पंचायत सरपंच मंगल चंद सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश कुमार जांगिड़,पूर्व सदस्य कृषि उपज मंडी अशोक मीणा, कार्यवाहक पीईईओ मुकेश मीणा हाटवाल,विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम वासियो ने हर्ष व्यक्त कर सौलर पैनल लगाए जाने पर आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है। 

यह जानकारी विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी विजय सिंह ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने