शिक्षक समस्याओं को लेकर सी बी ई ओ से की वार्ता

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को  लेकर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोविंदगढ़ रामसिंह मीणा से वार्ता की।जिसमें .कुकिंग कन्वर्जन राशि एवं कुक कम हेल्पर राशि अप्रैल 2024 से बकाया है जिसका शीघ्र भुगतान करवाया जाए।,.दूध गर्म करने एवं चीनी की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करवाया जाए।,. 

पी डी मद  शिक्षकों  का वेतन नियमित एवं बकाया डी ए एरियर का शीघ्र भुगतान करने और वेतन वृद्धि समय पर लगाने की चर्चा की तथा ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को प्रतियोगिता परीक्षा में शहर में ड्यूटी नहीं लगाने,वरिष्ठता सूची में सभी संवर्गों के शिक्षकों की योग्यता दर्ज करने तथा सूची में अशुद्ध प्रविष्टियों को शुद्ध करने की बात कही।

इस पर सी बी ई ओ ने वार्ता के दौरान ही उच्चाधिकारियों  तत्काल बात कर बताया कि कुक कम हेल्पर व कन्वर्जन राशि शीघ्र जारी की जाएगी।तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।


वार्ता में जिलामंत्री जयपुर ग्रामीण चौथमल कुमावत,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश दादरवाल,जिला महिला मंत्री रंजू सुरोलिया जिला संस्कृत प्रतिनिधि बनवारी लाल सैनी, कमलेश सैनी, ए सी बी ई ओ,गणपत मीणा सहायक संस्थापन अधिकारी, रमाकांत शर्मा वरिष्ठ सहायक, उपशाखा अध्यक्ष निर्विकार शर्मा,

मंत्री बजरंग लाल कुमावत, सभाध्यक्ष अशोक कुमार, महिला मंत्री मीनू जुनेजा,उप सभाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा,महिला उपाध्यक्ष चंपा यादव, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सीताराम शर्मा,अर्जुन घोंसल्या ,महेंद्र कुमावत उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने