जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने सुनी ओबीसी मोर्चा जयपुर शहर व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात



 जयपुर। निर्माण नगर स्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्‍यक्ष कार्यालय में रविवार को जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, जयपुर ग्रेटर नगर निगम के उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने ओबीसी मोर्चा व भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्क्रीन लगाकर सुना। 
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के विचारों पर अमल करना है जिससे भारत तरक्की की राह पर नए कीर्तिमान रचे। देश विरोधी ताकतों को आगे बढ़ने से रोकना है। 
श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्‍यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि प्रधानमंत्री विभिन्न संचार माध्यमों से संपर्क रखते हैं। देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसने न सिर्फ भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि निखरी है, बल्कि विकास के नए आयामों को छूकर भारतीय परिवारों के रहन-सहन का स्तर भी ऊंचा हुआ है। 


ओबीसी मोर्चा, जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुनकर बातों पर अमल करने का संकल्प लिया। 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दस वर्षों में प्रत्येक वर्ग के हित में योजनाओं का संचालन किया। जिससे आमजन को लाभ मिल रहा है तथा देश ने भी विकास के पथ पर तरक्की की है।


इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम में भाजपा के महेंद्र यादव, सुनील यादव, कुलवंत सिंह, अरुण खटोड़, अनिल शर्मा, भंवर सैनी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने