पूर्व पार्षद ने नायब तहसीलदार को पंचायती राज मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, दूसरी पंचायत समिति के गठन की मांग





चौमूं । चौमूं विधानसभा क्षेत्र में दूसरी पंचायत समिति के गठन की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने शहर के तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार बजरंग लाल मीणा से भेंटकर पंचायतीराज विभाग के मंत्री मदन दिलावर के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि वर्तमान में गोविंदगढ़ पंचायत समिति कार्यालय के अधीन 49 ग्राम पंचायत आती है। आगामी परिसीमन के पश्चात पंचायत समितियों की संख्या में वृद्धि संभावित है, जिससे प्रशासनिक कार्यभार में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनसंख्या और भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए चौमू विधानसभा क्षेत्र में एक नई पंचायत समिति का गठन आवश्यक हो गया है। यदि नई पंचायत समिति के गठन के बाद चौमू को उस पंचायत समिति का मुख्यालय बनाया जाता है, तो इससे न केवल प्रशासनिक कार्य सुगम होंगे बल्कि ग्रामीण जनता को भी सेवाएं समय पर उपलब्ध होगी।

अतः ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने नायब तहसीलदार मीणा से  से क्षेत्र में नई पंचायत समिति का गठन कर उसका मुख्यालय चौमू में बनाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय न केवल क्षेत्र के विकास में सहायक होगा बल्कि नागरिकों के लिए भी सरकारी सेवाओं की पहुंच भी सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर एडवोकेट नाथूलाल बेनीवाल व एडवोकेट अमित कुमार बिंवाल भी उपस्थित थे।
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने