चौमूं । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का जयपुर से सीकर जाते हुए चौमू के राधा स्वामी बाग तिराहे पर एडवोकेट सुरेश गोदारा के नेतृत्व में भव्य स्वागत ओर अभिनंदन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान में चलाई जा रही लोक कल्याणकरी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है एवं सम्पूर्ण ओबीसी समाज को साथ लेकर पार्टी से जोड़ना है। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने भी सभी से एकजुट होकर पार्टी में काम करने का आव्हान किया।
स्वागत में कुमावत समाज के अध्यक्ष मोहन कुमावत, छोटी लाल पूर्व जिला मंत्री श्रवण सैनी, रामस्वरूप कुमावत, विस्तारक राजेश गोरा, यूथ अवॉर्डी धर्मा नागा, बार एसोसिएशन चौमू के पूर्व सचिव कुंज बिहारी कुमावत ,
sc मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुलज़ारी गंगवाल, कानाराम निठारवाल, अमित कुमावत, महेंद्र गोरा, राहुल डूडी, राहुल सैनी, नरेश कुमावत , निवर्तमान अनीता कुमावत, नीरू कुमावत, रमेश बिवाल, मनीष चौधरी, कर्मा नागा, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश सैनी, जेपी तिवारी,
जयपुर शहर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन, अनिल कुमावत, बाबू गोरा आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उदघोष लगाए।