बागड़ों का बास में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 12 नवंबर से, साधु-संतों का जुटेगा जमघट

चौमू। ग्राम पंचायत बागड़ों का बास में भव्य धार्मिक भागवत कथा आयोजन को लेकर आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह है। 


गांव में 'श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ' के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिन्हें मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया गया। आयोजकों ने बताया कि समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग चुका है।
आयोजकों ने बताया कि इस श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ गुरुवार, 12 नवंबर से होगा, जिसका समापन 19 नवंबर को होगा। 


सात दिनों तक चलने वाले इस दिव्य अनुष्ठान में कथा प्रवचन प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 1:00 बजे से सायंकाल 4:30 बजे तक चलेगा।


कथा व्यास पीठ का संचालन श्री श्री 1008 सागर पुरी महाराज (दत्तात्रेय नागा आश्रम, गोल्यावाला धाम, ग्राम अनन्तपुरा) के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।


 उनके श्रीमुख से बहने वाली भागवत कथा की अमृतधारा से श्रद्धालु धर्म और अध्यात्म का रसपान करेंगे। वहीं, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान यज्ञ आचार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रसिद्ध याज्ञिक पं. राम चरण शास्त्री निभाएंगे, जो विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे।


इस महायज्ञ में अनेक  साधु-संत शिरकत कर रहे हैं। आयोजन में श्री श्री 1008 हीरापुरी महाराज, नृसिंहपुरी महाराज, अंकलेश्वर पुरी जी महाराज, मंगलपुरी जी महाराज, माधव चैतन्य पुरी महाराज तथा शिवानन्दपुरी महाराज सहित अनेक पूज्य संतों का पदार्पण और आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। 

आयोजकों व ग्रामवासियों ने आसपास के क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने