कपड़ा व्यापार समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, मालीराम कुमावत अध्यक्ष,पुरुषोत्तम सेपट मंत्री एवं सुशील तोतला बने कोषाध्यक्ष




रेनवाल। कपड़ा व्यापार समिति रेनवाल कार्यकारिणी की मीटिंग आज मस्त महादेव मंदिर में आयोजित की गई।निवर्तमान अध्यक्ष नटवरलाल तोतला के सानिध्य में आयोजित मीटिंग में दो वर्षीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मालीराम कुमावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। 

इसके अलावा श्रवण लाल कुमावत उपाध्यक्ष,पुरुषोत्तम सेपट मंत्री,सुशील तोतला कोषाध्यक्ष एवं अमर चंद गोयल को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नटवरलाल तोतला एवं विश्वनाथ सारड़ा को संरक्षक चुना गया है। 

साथ ही राजकुमार सिंधी,बाबूलाल गोयल,विमल कुमार असावा,सुंदरलाल रणवा, मदनलाल धायल एवं योगेश कुमावत को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नवीन कार्यकारिणी के गठन के बाद मस्त महादेव मंदिर में कपड़ा व्यापार समिति की सामूहिक गोठ का आयोजन भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने