जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से विक्रम बाल निकेतन बाबा हरिशचंद्र मार्ग स्थित विद्यालय में प्रधानाचार्य मीरा कुमारी ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया ।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी एवं वन्यजीव पर पेंटिंग बनाई एवं निबंध प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा गांधी पर बढ़-चढ़कर विशेषताएं बताई गई। सूचना मंत्री सुनील जैन ने बताया कि विद्यार्थियों ने यहां सपनों से गांधी के सपनों को साकार करने की कोशिश की।
इसी कड़ी में वर्गो सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष रूपाली कश्यप सचिव रवि कुमार कश्यप के सौजन्य से विजेताओं को विद्यालय प्रधानाचार्य मीरा कुमारी ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया । प्रतियोगिता में खुशवंत शर्मा, नमन शर्मा, हसनैन कुरैशी, वैभव राव, शिल्पा पटेल विजेता रहे।(सुनील जैन की रिपोर्ट)