मेरा मंडल-सशक्त मंडल कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओ की मीटिंग का आयोजन

चौमूँ। आज भाजपा (BJP) कार्यालय रावण गेट चोमूँ पर नगर मंडल चौमूँ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मेरा मंडल-सशक्त मंडल कार्यक्रम के प्रभारी दामोदर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रभारी दामोदर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मंडल को कैसे मजबूत बनाएं, इसके लिए नगर के शक्ति केंद्र, बूथ की कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी, नगर के सभी मोर्चों की कार्यकारिणी को दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की तथा आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी को कैसे मजबूती मिले, इस बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक साथ हैं। एक साथ रहकर संगठन को और मजबूती देंगे तथा आने वाले विधानसभा के चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत करेंगे तथा कांग्रेस सरकार के द्वारा किए जा रहे भेदभाव पूर्ण कार्यों को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व नगर पालिका चौमूँ प्रशासन की निंदा की। बैठक के अंत में चौमूँ नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लांबा, नगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश कुमार योगी, नगर उपाध्यक्ष रफीक नागौरी, महेश शेरावत, नगर महामंत्री रामस्वरूप नासना, मोहन लाल यादव, पार्षद बाबूलाल यादव, गजेंद्र यादव, मातादीन अग्रवाल, बाबूलाल बिस्नालिया, संदीप शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सुरेश गरेड, राजू गरेढ़, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र बंजारा, बजरंग लाल कुमावत, संदीप कुमावत, महिला मोर्चा मंत्री कौशल्या देवी मीणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता चौथमल बुनकर, राजेश कुमावत, सुवालाल सैनी, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद माहिर गोरी, राकेश कुमार शर्मा, अजीत बारवाल, प्रकाश खंडेलवाल, मुकुल अग्रवाल, अर्पित सैनी, जितेंद्र सैनी, राजेंद्र प्रजापति, राजेंद्र यादव, उमराव, गोपाल लाल शर्मा, नितिन खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने