दिव्यांग भाइयों और बहनों का सम्मान समारोह किया आयोजित

जयपुर। ‌एक मुस्कान दिव्यांगों के नाम संस्था जयपुर राजस्थान की ओर से आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को दिव्यांग भाइयों और बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ! 
कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीनारायण सैनी राहुल मेघवंशी महेंद्र कुमार जोशी एवं इसहाक मोहम्मद ने बताया की पूर्व में संस्था द्वारा एक दिव्यांग सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें सर्व समाज के सैकड़ों दिव्यांग जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था जिनका आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में सम्मान समारोह आयोजित हुआ ! 
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर शहर ओबीसी महा पंचायती एवं माली पंचायतन की जिलाध्यक्ष शिल्पी सैनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांग साथियों की हौसला अफजाई होती है और उन्हें प्रेरणा मिलती है! कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग चोमू के अध्यक्ष अभिषेक सैनी ने कार्यक्रम की सराहना की एवं दिव्यांग साथियों को शुभकामना दी ! कार्यक्रम का संचालन इशाक मोहम्मद ने किया इस अवसर पर दिव्यांग साथियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर खुशी जाहिर की !

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने