गांधी एवं शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान, सामूहिक शपथ ली, बांटे फल एवं टॉफियां, लगाया अशोक का पेड़

श्रीमाधोपुर। पंडित बंशीधर शर्मा नांगल का राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय श्रीमाधोपुर के परिसर में आयोजित गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड विजेता एवं प्रधानाध्यापक अशोक तिवाड़ी मऊ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमें राष्ट्र की प्रगति के लिए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से देशप्रेम त्याग समर्पण समता सादगीपूर्ण जीवन की प्रेरणा लेनी चाहिए। तिवाड़ी ने कहा कि सौभाग्य से दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन इस विद्यालय में कार्यारंभ का अवसर मिला इन 2 वर्षों में विद्यालय विकास एवं छात्रहित में किए गए अभूतपूर्व प्रयासों में सहयोगी रहे स्टाफ साथियों एवं तमाम शुभचिंतकों की वजह से ही यह विद्यालय प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना पाया है। तिवाड़ी ने इस कार्य में मददगार रहे महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने का निवेदन किया।
उत्सव प्रभारी महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी व शास्त्री जयन्ती के अवसर पर सामूहिक शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम में भुदाराम कुमावत मुन्नालाल पबड़िया पिंकी कुमारी सहित भावी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। वहीं तिवाड़ी द्वारा प्रधानाध्यापक के रूप में विद्यालय विकास एवं विद्यार्थी हित में बेहतरीन कार्य करते हुए 2वर्ष पूर्ण किये जाने पर फल एवं टॉफियां वितरित की गयी तो वहीं सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव सैनी मुकेश सैनी सब्जीवाला महेंद्र सैनी एवं रामचंद्र सैनी मूंडरू ने तिवाड़ी के शानदार कार्यकाल को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में अशोक का पेड़ लगाकर तिवाड़ी सहित समस्त स्टाफ को बधाई देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ छात्राध्यापक छात्राध्यापिकायें एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।(हरिओम कुमावत की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने