ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ने उदयपुरिया ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

 


चौमूं। उदयपुरिया पंचायत कार्यालय का ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी डॉ सुदीप कुमावत ने बताया कि ग्राम पंचायत उदयपुरिया में जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के बारे में जानकारी ली कुमावत ने जन आधार योजना की राशन कार्ड से मेपिंग प्रगति की समीक्षा की तथा मुख्यमंत्री (Chief Minister) ई ग्राम प्रयोजना के तहत भौतिक संपत्तियों के सत्यापन व ई-मित्र प्लस मशीन के बारे में भी जानकारी ली। 

ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कुमावत ने ग्राम विकास अधिकारी व ई मित्र संचालक को सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। 

उन्होंने जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन समय पर जारी करने और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कुमावत ने बताया कि जिन लोगों के जन आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके भी जन आधार कार्ड बनवाया जाए जिससे स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने में आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े। 

इस अवसर पर  ग्राम विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक, ई मित्र संचालक  आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने