चौमूं। नीट व जैईई की उत्कृष्ट तैयारी से ॲाल इंडिया लेवल पर पहचान बनाने वाले स्थानीय संस्थान टारगेट कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा क्वालिटी एजुकेशन की दिशा में एक और नई पहल करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल सेमिनार हॉल का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित मोटिवेशनल सेमीनार व अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम द्वारा सेमीनार हॉल का स्थानीय विधायक रामलाल शर्मा ने फ़ीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि टोकस गैस्ट्रो हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अशोक टोकस , पूर्व चेयरमैन कृषि उपज मंडी चौमूं दिनेश गोरा , ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी पंचायत समिति गोविन्दगढ़ डॉ. सुदीप कुमावत सहित कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट एमआर नटवाडियां द्वारा प्री फ़ाउंडेशन, फ़ाउंडेशन व नीट की तैयारी कर रहे 150 से अधिक टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान करके उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ तनाव मुक्त वातावरण में कड़ी मेहनत करने की शिक्षा दी।
बीएसओ डॉ. सुदीप कुमावत ने सही टाइम मैनेजमेंट और तकनीकी उपकरणों के सही इस्तेमाल पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर संस्थापक व निदेशक आर आर देवन्दा, निदेशक बी एल खीचड़, एकेडमिक डायरेक्टर एमके निठारवाल सहित टारगेट करियर इंस्टिट्यूट के अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम के सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
मंच संचालन एडमिनिस्ट्रेटर इंद्राज चौपड़ा द्वारा किया गया। इस मौक़े पर संस्थान की सम्पूर्ण फ़ैकल्टी टीम सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।