रेनवाल। महर्षि परशुराम महाविद्यालय के छात्रों ने आज कस्बे में रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। महाविद्यालय से रैली प्रारंभ होकर पत्थर मण्डी, नला बाजार, कबुतर निवास होते हुये कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकली।
संस्था निदेशक बलदेव गोदारा तथा जगदीश ताकर के सानिध्य में सैकडो छात्र-छात्राओ ने बैनर-तख्तीयाॅ हाथ में लेकर लोगो को स्वच्छता तथा सफाई के लिए जागरुक किया। इससे पूर्व महाविद्यालय से रैली को हरी झण्डी दिखाते हुये नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल ने कस्बे की स्वच्छता तथा सुंदरता के लिए सभी को आगे आने की बात कही।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी शिवकरण बाजडोलिया,पोखरमल बिजारणिया,युवा पार्षद धर्मेन्द्र चौधरी,राजीव तिवाडी,राजकीय सेवारत प्राचार्य किरण जैफ,बी एल वर्मा,मारवाड कंस्ट्रेक्शन कंपनी के कमलेश ऐचरा,होटल श्याम के राजेश वर्मा,एस के कालेज उपाध्यक्ष रामावतार वर्मा सहित महाविद्यालय स्टाॅफ उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था निदेशक बलदेव गोदारा तथा जगदीश ताकर ने आगंतुक अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत तथा सम्मान किया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )