कांग्रेस संगठन चुनावों को लेकर रामपुरा डाबड़ी ब्लॉक की बैठक हुई आयोजित

 

जयपुर। आमेर तहसील के ग्राम खोरा बीसल डी के पैराडाइज में संगठन चुनावों को लेकर बैठक बीआरओ प्रमोद कुमार सुण्डा के सानिध्य में आयोजित हुई।

बैठक में उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता जो बढचकर धरने प्रदर्शन, रैलियों में भाग लेते हैं। उनको पार्टी में काम करने का मौका मिलना चाहिए। हम सबको एकजुट होकर काम करना चाहिए। 

ब्लॉक अध्यक्ष रामबिहारी शर्मा ने बैठक को संबोधित किया।  इस अवसर पर पर उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर, ब्लॉक अध्यक्ष रामबिहारी शर्मा, पीसीसी सचिव प्रतिष्ठा यादव, रामचंद्र सैनी सरपंच शैलैष बौहरा, ज्ञानाराम गुर्जर, भगवान सहाय बुनकर, पवन कुमार बुनकर, सुरेन्द्र डाबी, पंचायत समिति सदस्य ऐश्वर्य अटल, जयराम कुमावत, राधेश्याम सैनी, मोहन डबरिया, शंकर बधाला, रामपाल निठारवाल , रामचंद्र जाँगिड, दिलिप सिंह तँवर, प्रभुदयाल गलारिया, बाबूलाल भुखल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने