पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

 


चौमूं। आज आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नायब तहसीलदार मामराज शर्मा को मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत के नाम पानी के संबंध में ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन में कहा गया है कि चौमूं की जनता को समय पर पानी नहीं मिल रहा है। कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है जिससे चौमूं की जनता को महंगे दामों पर पानी के टैंक डलवाने पड़ रहे हैं। टैंक वाले मनमानी रुपए जनता से वसूल कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के पदाधिकारी पानी के संबंध में कई योजनाएं गिनाते हैं। परंतु धरातल पर उनका अमल न के बराबर है।  

इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारी भी कोई जनता को संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। अगर समय रहते जनता को पानी नहीं उपलब्ध कराया गया तो इससे भी बड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी जनता के लिए पानी की मांग करती है। अगर समय रहते  जनता को पानी नहीं पहुंचाया गया तो आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करेगी। 

इस अवसर पर  पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता  हेमंत अग्रवाल, श्याम सिंह शेखावत, पुष्कर सामोता,  एडवोकेट रामलाल सैनी, कालू यादव, राकेश कुमावत , अर्जुन शौकरिया , रामकरण शर्मा आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने