शिक्षक संघ का हरित पखवाड़ा, 6 अगस्त से 20 अगस्त तक 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

 



चौमूं। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का प्रदेश स्तरीय हरित पखवाड़ा 6 अगस्त से 20 अगस्त तक मनाया जाएगा हरित पखवाड़े के संचालन के लिए संगठन के मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष  सियाराम शर्मा  ने संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री मुकेश मीणा हाटवाल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।  

प्रभारी मुकेश मीणा हाटवाल ने बताया की प्रदेश स्तरीय 15 दिवसीय हरित पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश में 50 हजार छायादार पौधों को लगाने व उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है। हरित पखवाड़ा के सफल आयोजनार्थ संगठन के सभी जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए है की अपने जिले में सघन वृक्षारोपण करवाएं।  

साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए समाज व विद्यार्थियों में जागृति लाने हेतु प्रयास करें।  जयपुर महानगर के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह फागणा, जयपुर प्रथम के अध्यक्ष बैरवा जयपुर द्वितीय के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव व जिलामंत्री अमित योगी के अनुसार जयपुर जिले में 5000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। 

चौमूं तहसील प्रभारी हनुमान सहाय खटीक को बनाया गया है सह प्रभारी राम चंद्र निर्वाण व विजय बुनकर को बनाया गया है,  चौमूं तहसील प्रभारी  व अध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक ने बताया की उपशाखा के पदाधिकारियो व शिक्षकों द्वारा 1000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।  

तैयारी बैठक में  सभाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदेश महासमिति सदस्य गोविन्द बराला, हरि राम मीणा,  कोषाध्यक्ष  रामचंद्र निर्वाण, उपाध्यक्ष विजय बुनकर, बाबू लाल मौर्य, मुकेश सेठी आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने