पंडित रविंद्र आचार्य व जांगिड़ समाज शाखा के अध्यक्ष नानू जांगिड़ का किया सम्मान

 


चौमूं।  मोरीजा रोड स्थित लक्ष्मण धर्म कांटा वार्ड नंबर 36 में जांगिड़ समाज शाखा अध्यक्ष नानू जांगिड़ को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाने पर पंडित रविंद्र आचार्य अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता ने महाकाल का दुपट्टा व  पगड़ी बंधवाकर सम्मान किया और आशीर्वाद दिया।


पंडित रविंद्र आचार्य ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ में नानू जांगिड़ ने पंडित रविंद्र आचार्य को साफा बँधाकर व  माला पहना कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।  


इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव कांग्रेस राजकुमार शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, ज्ञान प्रकाश जांगिड़, गणपत जांगिड़, श्रवण जांगिड़, विनोद जांगिड़, पंडित हरिओम शास्त्री, श्रवण भादरिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने