महंगाई के खिलाफ विरोध रैली को लेकर मीटिंग आयोजित, छात्र संघ चुनाव में जीते एनएसयूआई प्रत्याशियों का किया सम्मान

 



चौमूं। शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध रैली को लेकर मीटिंग आयोजित हुई। 

मीटिंग में पूर्व विधायक सैनी ने दिल्ली में होने वाली बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। 

इसके साथ ही पूर्व विधायक सैनी व चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई पैनल जीतने पर अध्यक्ष प्रियंका दुलारिया, उपाध्यक्ष रेशम सैनी, महासचिव संतोष चौधरी, सचिव किरण नायक व पार्षद अशोक कुमार रच्छौया, विक्की नुवाल को माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। 

इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, डीसीसी गिरिराज देवंदा, पार्षद आशीष यादव, फिरोज नागौरी, इमामुद्दीन कुरेशी, सरवत आलम आमिर खान, पहलाद‌ गुलिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने