श्रीमाधोपुर। स्थानीय स्वर्गीय चौधरी नाथूराम भामू रोटरी भवन श्रीमाधोपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ एम एस हॉस्पिटल के डॉक्टर माधव सिंह एवं मित्तल ब्लड बैंक सीकर के डॉक्टर सुरेंद्र सिंह व गोपाल कृष्ण सेवा समिति जयपुर के प्रदीप महेश चंदानी ने किया।
शिविर में युवाओं ने रक्तदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला । एडवोकेट कुमार गौरव खेरवा एवं चांद खेरवा ने रक्तदान किया , वही पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब अध्यक्ष दिलीप सिंह शेखावत ने 57 वीं बार, महेश सैनी 50 वीं बार, पप्पू पेंटर ने 36 वी बार रोटेरियन पंकज सोनी ने 18 वीं बार,युवा कार्यकर्ता अरुणा ने 26 वर्ष की उम्र में 21वीं बार, शुभम शर्मा ने 26 वर्ष में 24 वी बार रक्तदान किया।
शिविर में रोटरी सुरेश चोटिया ,सुशील कुमार सैनी ,मनोज चोटिया, सागर बजाज, विजय सैनी, गिर्राज कयाल, नागेश शर्मा ,पुरुषोत्तम शर्मा ,शांतिलाल सोनी ,फतेह चंद सोनी, सागर शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता महेश ढाणी वाला ,लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा, हिंदू जागरण मंच के एडवोकेट शुभम शर्मा ,सीएलजी सदस्य महावीर सिंह मऊ ,सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप राष्ट्रवादी, लायंस क्लब के अध्यक्ष सीताराम सैनी उपस्थित थे।
शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में सभी रक्त दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया । यह जानकारी पूर्व अध्यक्ष रो. दिलीप सिंह शेखावत ने दी। (हरीओम कुमावत की रिपोर्ट )
