विकास कार्यो को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिले जिला परिषद सदस्य


जयपुर। कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयपुर में उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसमीत सिंह संधू से जयपुर ग्रामीण में विकास कार्यों को लेकर मुलाक़ात की एवं लिखित में ज्ञापन दिया ।

उप जिलाप्रमुख डागर ने बताया कि सभी जिला परिषद सदस्यों को समान रूप से बजट आवंटन को लेकर मुलाक़ात की एवं लिखित में ज्ञापन सौंपा है।

इस अवसर पर उप जिलाप्रमुख जयपुर मोहन डागर, जिला परिषद सदस्य हरिनारायण गठाला, हरसहाय यादव, हरफुल सिंह कसाणा, रामधन गुर्जर, सुनिता देवी, कमलेश देवी, सुरेन्द्र सिंह राजावत, एडवोकेट अश्वनी कुमार मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने