चौमूं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव (मुख्यालय प्रभारी) ललित तूनवाल को चौमू विधानसभा क्षेत्र से PCC सदस्य निर्वाचित होने पर चौमूं विधानसभा के पार्षदगण अभिषेक सैनी , राजकुमार शर्मा , कमल भातरा , संजय योगी , महेश मीणा , लालाराम बलेसरा , महेश नायक, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन गोविंदनारायण सैनी सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
ललित तूनवाल ने सभी पार्षदों सहित गणमान्यजनों का स्वागत सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। तुनवाल के क्षेत्र से PCC सदस्य निर्वाचित होने पर इलाके कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है।
कोंग्रेसियो का कहना है की तुनवाल के निर्वाचन से क्षेत्र को काफी फायदा होगा। आमजन की समस्याए सरकार तक आसानी से पहुंच सकेगी।