चौमूं। सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के तत्वावधान में रविवार 30 अक्टूबर 2022 को पीयूष कॉलेज प्रांगण में आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन गायत्री माता मंदिर, चौमूं में दयाराम महाराज के सानिध्य में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल पारीक एवं महासभा पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि सम्मान समारोह से प्रतिभाओं में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जागृत होती है। ऐसे आयोजनों में हम सब को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
जिला कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा ने बताया की सम्मान समारोह में सत्र 2021 -22 में कक्षा 10 12 में 75% या अधिक, स्नातक स्नातकोत्तर एवं समकक्ष में 70% या अधिक खेलकूद एवं विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र भातरा ने बताया कि उपरोक्त योग्यता वाले विद्यार्थी 15 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं ।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निखिल तिवारी, महामंत्री मंजीता शर्मा , चौमूं नगर अध्यक्ष ब्रह्मदत्त मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र भातरा, संगठन मंत्री सत्यनारायण शर्मा, नगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतू शर्मा ,सुरेंद्र शर्मा,योगेश शर्मा सहित महासभा पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।