श्रीमाधोपुर में जय मां अंबे के जयकारे, घट स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

 



श्रीमाधोपुर। सोमवार से घट स्थापना के साथ पूरे देश में शारदीय नवरात्रों की धूम शुरू हो गई है, जो 4 अक्टूबर तक रहेगी। ये पर्व पूरे नौ दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। 

श्रीमाधोपुर कस्बे मेंं जय मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर घट स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ कानूनगो के नोहरे में हुआ । 

पांडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान कर पूजन शुरू की ।मां दुर्गा की महाआरती की गयी।आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी तथा जय मां अंबे के जयकारों के साथ आरती की गई ।समिति अध्यक्ष अनिल बागरियावास ने बताया कि शारदीय नवरात्र महोत्सव 4 अक्टूबर तक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 


वही दौरान 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नानी बाई मायरो की कथा का आयोजन होगा। बाल व्यास कथा वाचक प्रीतम कौशिक द्वारा रोजाना संगीतमय कथा का वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे । (हरिओम कुमावत की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने