समाज सेवी मारु परिवार का किया सम्मान, भामाशाह के रुप में मारु परिवार सदैव प्रेरणा स्त्रोत-ओसवाल

 



रेनवाल। प्रमुख समाजसेवी एवं भामाशाह के रुप में रेनवाल कस्बे से जुडे रहने वाले मारु परिवार का आज विशेष सम्मान किया गया।कस्बे के शिरडी साई बाबा महाविद्यालय में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में कस्बे के माहेश्वरी  बंधुओ के साथ सर्व समाज ने सम्मान किया। 

मारु परिवार ने आगे बढ कर कस्बे के माहेश्वरी भवन के निर्माण की नींव रखते हुये अपनी जमीन समाज को दी। इसके साथ माहेश्वरी भवन में मारु सभागार निर्माण कराकर समाज को आगे बढाने में मारु परिवार ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई।कस्बे की राजकीय सी सै बालिका विद्यालय में कमरा निर्माण,गोसेवा के बडे-बडे कार्य,बडे मंदिर सहित कस्बे के प्रमुख मंदिरो से जुडाव,हर वर्ष दशहरा मेले में अपनी उपस्थिति देकर रेनवाल से जुडाव रखने से सभी के प्रेरणा स्त्रोत के रुप में मारु परिवार ने अपनी पहचान बनाई है। 

स्व.महादेव मारु के सेवा भावी पुत्र हनुमानबक्स,मोतीलाल एवं मुरलीधर मारु की प्रेरणा को परिवार द्वारा अनवरत आगे बढाया जा रहा है।भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में आज स्व नारायणदास मारु के पुत्र गोविंदराम,ओमप्रकाश एवं कौशलकिशोर का सम्मान करते हुये समस्त मारु परिवार के परोपकारी कार्यो को सर्व समाज ने याद किया। माहेश्वरी बंधुओ के साथ पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल,तहसीलदार सविता शर्मा,नायब तहसीलदार भीवाराम की गरीमामयी उपस्थिति में सर्व समाज ने भामाशाह परिवार का सम्मान किया।



इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य संतोष आगीवाल,विजय तोतला,ताराचंद भण्डारी,सत्यनारायण बिडला,बाबुलाल परवाल,विश्वनाथ फ्लोड,कैलाश लढा,रामप्रसाद फ्लोड,विष्णुकांत मालपानी,विजय तोषनीवाल,ओमप्रकाश बाहेती,पवन सारडा,रामावतार जाखोटिया,कमल सारडा,अभिनयप्रकाश शारदा,खेमचंद जाखोटिया,मांगीलाल खटोड,मोहन अजमेरा,विष्णु कुमार सारडा,राजकुमार असावा,विमल असावा,गोविंद,बालकिशन मारु,शीतलप्रकाश जाखोटिया,


ओमप्रकाश जाजु,श्यामसुंदर तोतला,संजय,नवल तोतला,मुकेश तोतला,रोहित सारडा,राधेश्याम जाखोटिया,गिरधारी मारु,गिरधारी मालपानी,विकास भण्डारी,पुरूषोत्तम भण्डारी,विकास परवाल,बृजेश मानधणा सहित माहेश्वरी बंधुओ के साथ खुदरा किराना व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल गोयल,सर्व समाज के रमेश बिडसर,रेनवाल क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह शेखावत,यतिन ठोलिया,राजेश रावत,

नरेन्द्र गोयल,राजेन्द्र गोयल,महेश पटवा,विकास विनायका,पंकज पाटोदी,मनोज अग्रवाल,अशोक पटवा,शान्ति ओसवाल,अजय जैन,संजय मिश्रा,रिषी दाधिच,अरविंद शर्मा,कमलेश बांगडवा,मुकेश शर्मा,मूलशंकर पारीक,नवीन कुमावत,विष्णु व्यास,संजय कुमावत,जगदीश सबल,नीरज कुमार,सहित कई गणमाण्य सदस्यो ने भामाशाह परिवार का माला,साफा एवं अभिनंदन पत्र से सम्मान किया। 


इससे पूर्व माहेश्वरी महिला की सांस्कृत्रिक मंत्री रेणु जाखोटिया के साथ सरोज जाजु, मोनिका मालपानी,प्रेम परवाल,ममता बाहेती,संतोष मारु,गरीमा शर्मा,कृष्णा भण्डारी,दिव्या भण्डारी,कोमल मानधणा,सपना मारु सहित उपस्थित सभी महिलाओ ने तहसीलदार सविता शर्मा एवं भामाशाह निर्मला मारु का शाॅल,माला पहनाकर सम्मान किया।कार्यक्रम का मंच संचालन अभिनयप्रकाश शारदा,विष्णु जाखोटिया ने किया। (विष्णु जाखोटिया की रिपॉर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने