जयपुर। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ तहसील स्थित लखाजी की भागल, गंगा सागर गांव में आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर द्वारा आयोजित " पर्यावरण सरक्षण संगोष्ठी" का आयोजन राष्ट्रमाता पन्नाधाय वनस्थली के निर्माण को उचित गति देने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि विशेष के रूप में मिशन न्यू इंडिया एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के मुख्य रवि चाणक्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल देव आनंद गुर्जर, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल गुर्जर महासभा रहे।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजीभाई गुर्जर द्वारा मेवाड़ का साफा पहनाकर एवं पौधा भेंट द्वारा किया गया। विशेष अथिति रवि चाणाक्य और कर्नल देव आनंद गुर्जर ने नानजी भाई के पर्यावरण के प्रति प्रेम की सराहना करते हुऐ उनके इस कार्य में अपना सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने अपने विचार रखते हुए राष्ट्रमाता पन्नाधाय वनस्थली के रूप में पर्यावरण को बचाने की पहल की प्रशंसा करते हुए ट्रस्ट को बधाई देते हुए बताया कि कुंभलगढ़ की वीर धरा पर ऐसी पहल सराहनीय एवं आने वाले समय में पर्यावरण को बचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में पधारे विशेष अतिथि रवि चाणक्य ने अपने विचार रखते हुए बताया कि ट्रस्ट की पेड़ को गोद देने की प्रक्रिया को संस्कृति एवं पर्यावरण के सनातनी विचार को आज की पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाने वाली है।
कार्यक्रम में पधारे हुए और अतिथियों ने भी बारी-बारी से विस्तार पूर्वक अपने विचार रखते हुए राष्ट्रमाता पन्नाधाय वनस्थली के माध्यम से पर्यावरण के बचाने की पहल एक सराहनीय कदम है बताया।
कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ , भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहट , भाजपा महिला जिलामंडल सविता सनाढ्य ,राजसमंद नगर पालिका पूर्व सभापति आशा पालीवाल , राजसमंद महिला मित्र मंडल, महेन्द्र कोठरी (राजस्थान भाजपा प्रदेश सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ट), भरतभाई पालीवाल(एडवोकेट), सुरेश गुर्जर,कार्यकर्त्ता(आशापुरा मानव कल्याणट्रस्ट) हेमेंद्र सिंह राजावत, गणेश पालीवाल (भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष),पदम् सिंह एवं भवर सिंह ,भेरुसिंह (आशापुरा डायमंड) उदयसिंह बल्ला, गुर्जर समाज के विशेष अतिथि भीम गुर्जर (मादडी), डॉ.लक्ष्मी नारायण , दिनेश चन्द्र सनाढ्य (CA), भवरसिंह चौहान, देविसिंह बल्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर और टीम के सभी सदस्योंने कार्यक्रम में आए लोगो का आभार वयक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
