राजीव गांधी सुरक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षा गार्डों की कार्यकारिणी का गठन

 



चौमूँ। पंचायत समिति गोविंदगढ़ में राजीव गांधी सुरक्षा केंद्रों पर तैनात सुरक्षा गार्डो  की कार्यकारिणी का गठन प्रधान रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में गठन किया गया एवं विधायक रामलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। 

जिसमें अध्यक्ष दीपक चंद शर्मा, उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, सचिव सुभाष बुनकर, महासचिव किशन लाल सैनी का निर्वाचन किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने विधायक एवम प्रधान को ज्ञापन देकर ठेका प्रथा से मुक्त करा कर संविदा नियम 2022 में अडॉप्ट कराने के लिए ज्ञापन दिया। 

इस दौरान जगदीप काजला, हरदेव देवंदा, मांगीलाल शर्मा, बद्री नारायण यादव, अजीत सिंह, विकास शर्मा, पहलाद, राम अवतार सैनी, ओमप्रकाश, कैलाश सेन, सत्यनारायण शर्मा, बसंत शर्मा,  महेंद्र डूडी, गणेश मीणा, जगदीश प्रसाद, जेताराम जाट, रवि यादव, जितेंद्र टेलर आदि समेत अनेक गार्ड मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने