जयपुर। जय भारत जन चेतना मंच द्वारा जोरावर सिंह गेट के बाहर प्रेम गार्डन में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर हवामहल के पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
मंच अध्यक्ष विक्रम सिंह तंवर ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते कहां खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी, रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया।
उन्होंने अपने बच्चें को पीठ पर बांधकर युद्ध किया। उनमें मातृभूमि के प्रति गहरा लगाव था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर झांसी की रानी अमर रहे के नारे लगाए गए ।
इस अवसर पर विनोद नेगी, प्रेम सैनी, उपेंद्र सिंह कुशवाहा, जेपी शर्मा, पार्षद विक्रम सिंह चौहान, नंदकिशोर सैनी, सुरेश सैनी, राजेश महावर, पूर्व पार्षद स्नेह ललता शर्मा एवं संतोष गुप्ता मुकेश कठोतिया, चिमन लाल सैनी, खेल शंकर, उमेश शर्मा, मनीष सोनी, भरत नकवाल एवं शुभम शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर लक्ष्मीबाई को याद किया।
