चौमूं। चौमूं से शुरू हुई भारत जोड़ो नफरत छोडो ग्राम यात्रा के छठे दिन शनिवार को ग्राम घिनोई, कानरपुरा, कालाडेरा नरसिंहपुरा जयसिंह पुरा टाकरडा सहित आदि गांवो में यात्रा को पहुंचने पर ग्रामीणो द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर चौपाल सभा में ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता कैलाश राज सैनी ने कहा कि आज देश मे अमीर अमीर होता जा रहा है और गरीब गरीब होता जा रहा है। साथ ही आसमान छूती महंगाई एवं बेरोजगारी से आम लोग परेशान है।
सामाजिक रूप से देखे तो आज हमें, जात, पात, प्रांत, भाषा, खान-पान इत्यादि के आधार पर बांटा जा रहा है तथा राजनैतिक रूप से देखे तो आज जनता की आवाज दबाई जा रही है। जो गलत है। यह ग्राम यात्रा कुल 125 किलो मीटर चलेगी।
ग्राम यात्रा संयोजक सीबी यादव ने कहा की हर दिन एक दूसरे से लडाने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है और साथ ही संविधान में दिए गए हमारे अधिकार कुंचले जा रहे है। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगो ने भारत जोडो यात्रा जागरूकता को लेकर गांव गांव में लोगो को पम्पलेट बांटे। इस मौके पर ग्राम यात्रा में डॉ हनुमान बराला, हनुमान गोरा, मालीराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
