जयपुर स्थापना दिवस और बाल दिवस पर धरतीपुत्र अन्नदाता का किया सम्मान, मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का आयोजन

 



रेनवाल।  जयपुर स्थापना दिवस और बाल दिवस के उपलक्ष में आज मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा देश को अनाज के रूप में खाद्यान्न उत्पन्न करके देने वाले अन्नदाता धरतीपुत्र किसान बक्साराम ताकर मुंडली, मोतीलाल बिजारणिया सलाहदीपुरा, लक्ष्मीनारायण शेरावत डोडिया रामसिंहपुरा, सुरजाराम धायल कुचिया वाली ढाणी का सम्मान किया।  

इससे पूर्व मॉडर्न शिक्षा समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य बलवीर सिंह राठौड़, निदेशक दौलत सिंह खंगारोत ने अतिथियों के साथ सबसे पहले  गणेश जी और सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विचित्र वेशभूषा, रंगारंग कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में भाग लेते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही इस अवसर पर विद्यार्थीयों ने अलग-अलग दुकाने लगाकर बाल मेले का सफल आयोजन किया। 

इस अवसर पर रेखा शर्मा, निर्मला सोनी, प्रमोद सिंह खंगारोत, ब्रह्म प्रकाश सोनी, सुभाष कुमावत, संजय यादव, सूर्यवर्धन सिंह, कुलदीप शर्मा, सुरेश कुमावत, कमलेश कुमावत, नरेंद्र शर्मा, सबीना, निधि,खुशी, अफरोज कौसर, सुमन, मीरा कुमावत, संजना, ममता धायल सहित अन्य अभिवावक गण भी मौजूद रहे।



कार्यक्रम का संचालन लालचंद शर्मा ने किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी बच्चों से जयपुर स्थापना दिवस और बाल दिवस की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने