चौमूं। ग्राम पंचायत नृसिंहपुरा में 66 वीं जिला स्तरीय टेनिस वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नृसिंहपुरा की विजेता टीम एवं शारीरिक शिक्षक बलवीर महलां का सरपंच प्रतिनिधि मनोज अटल के नेतृत्व में माल्यार्पण एवं पारितोषिक भेंटकर सम्मान किया गया।
इस प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी मुकन सैनी एवं रविन्द्र शेखावत का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।
इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक निठारवाल, गजानन्द सैनी, विद्यालय के शिक्षक दौलतराम यादव, जितेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र यादव, हजारीलाल रैगर, पेन्टर दिनेश कुमावत, राशन डीलर प्रकाश अटल, सुरेश अटल, विकास बिलोनिया, वार्डपंच बलदेव अटल, कैलाश मीणा, विनोद सैनी व विजेता टीम के खिलाड़ी दिनेश अटल, विकास अटल, अपील अटल, आयुष सैनी व अन्य गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
