चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल कालाडेरा की कार्य समिति का आयोजन वीर तेजाजी मंदिर प्रगति नयाबास मंडा भिंडा में किया गया। कार्यसमिति का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत ऑडियो के माध्यम से गाकर किया गया। कार्यसमिति में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने प्रतिवेदन और पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की।
कार्यसमिति में पूर्व राजस्थान विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए साथ ही उन्होंने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 दिसंबर से प्रदेश भर में आयोजित होने वाली जन आक्रोश यात्रा की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को चोमू विधानसभा के कार्यकर्ता प्रातः 10:30 नखराली होटल चोमू से एकत्रित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की जन आक्रोश रैली में दशहरा मैदान आदर्श नगर जयपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पहुचेंगे। मंडल प्रभारी राम नरेश यादव और पूर्व प्रधान महेश मीणा के द्वारा राजनेतिक प्रस्ताव और अनुमोदन प्रस्तुत किया गया। अंत में भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल कालाडेरा महामंत्री रिशपाल कुमावत ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस इस मौके पर गोविन्दगढ़ प्रधान रामस्वरूप यादव, घिनोई सरपंच एकता कँवर, डोला का बास सरपंच सुलतानराम बुनकर, भाजपा ओ. बी. सी. मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, मुकेश चोपड़ा, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार शर्मा, बंशीधर यादव(मण्डल), मण्डल महामंत्री रिशपाल कुमावत आष्टीकलाँ, रामस्वरूप वर्मा, ओ. बी. मोर्चा अध्यक्ष लालचन्द यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरचन्द निठारवाल, एस. टी. मोर्चा अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक सैनी, सुरेश कुमार बगवाडिया,नाहर सिंह मीणा, बृजेश शर्मा, तोफान मीणा, हंसराज मीणा, मालीराम घोसल्या, सुखदास स्वामी, उमराव यादव, शंकरलाल यादव, मुकेश स्वामी, नारायण स्वामी, मूलचन्द स्वामी, बिशन सिंह, महावीर सिंह शेखावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
