भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ की कार्यसमिति का हुआ आयोजन, विधायक रामलाल शर्मा ने दी कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी कार्य योजना की जानकारी

 



चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी देहात  देहात मंडल गोविंदगढ़ की कार्यसमिति का आयोजन स्याऊ गोशाला, धोबलाई में किया गया। कार्यसमिति का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत ऑडियो के माध्यम से गाकर किया गया। 

कार्यसमिति में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 दिसंबर से प्रदेश भर में आयोजित होने वाली जन आक्रोश यात्रा की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को चौमूँ विधानसभा के कार्यकर्ता प्रातः 10:30 नखराली होटल चौमूँ से एकत्रित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की जन आक्रोश रैली में दशहरा मैदान आदर्श नगर जयपुर कार्यक्रम में पहुंचेगे। 

मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने पार्टी संगठन की संरचना में हमारी भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंत में भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ महामंत्री जितेन्द्र सिंह ने पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 इस इस मौके पर भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ उपाध्यक्ष शंकर लाल रेगर, भगवान सहाय फौजी, भाजयुमो अध्यक्ष योगेश यादव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष तेजपाल मीणा, सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लोछिब, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, सिंगोद कला सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी, इटावा सरपंच प्रतिनिधि मोहन बराला, रामेश्वर बिरानिया, महेश कामदार, पूर्व महामंत्री अरविंद यादव, सांवरमल यादव, ओमप्रकाश बुनकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने