श्रीमाधोपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ श्रीमाधोपुर के अंतर्गत निजी एवं राजकीय विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर के पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं जांच शिविर के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मूंडरू के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार रेगर ने ध्वजारोहण कर संभागियों से सेवा आंदोलन की स्थापना के मूल उद्देश्य की पूर्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विश्व एड्स दिवस पर हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी व एड्स से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया।
वही डूंगरी धाम तक खोज के चिन्हों के माध्यम से हाईक का आयोजन भी किया गया।
इससे पूर्व दक्ष प्रशिक्षक मधुसूदन शर्मा द्वारका प्रसाद शर्मा विश्वनाथ शर्मा रामनारायण शर्मा ने संभागियों को तृतीय सोपान की गांठ कम्पास खोज के चिन्ह एवं पाठ्य क्रमानुसार विभिन्न जानकारियां दी।
संघ के सचिव अशोक तिवाड़ी मऊ ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर प्रशिक्षण स्थल पर विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया एवं संभागीय को एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
