मानव श्रृंखला बनाकर दिया एड्स से बचाव का संदेश, एड्स पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन, एड्स पर सजाई रंगोली

 



श्रीमाधोपुर। कस्बे के महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीमाधोपुर में विज्ञान संकाय, राष्ट्रीय सेवा योजना व नेशनल कैडेट कोर के संयुक्त तत्वाधान में एड्स दिवस मनाया गया। स्वयंसेवकों द्वारा रंगोली सजाकर एड्स से बचाव व रोकथाम का संदेश दिया। 

कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि सुशीला देवी के निर्देशन में रंगोली सजाकर व  विजेंद्र कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर समाज में एड्स की व्याप्त भ्रांतियों की रोकथाम व बचाव का संदेश दिया तथा सेमिनार हॉल में व्याख्याता प्रमोद कुमार वर्मा के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें  महाविद्यालय निदेशक मोहर सिंह खर्रा ने एड्स रोग के बचाव व रोकथाम पर विचार व्यक्त किये। 

वही महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वीके सैनी ने भारत में फैल रहें एड्स रोग व इसकी भ्रांतियों के बारे में विस्तार से बताया।  इस अवसर पर रोहित शर्मा, आनंद बबेरवाल, मांगीलाल कुमावत, मनीष अग्रवाल, योगेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश यादव, कैलाश कुमार, राकेश शर्मा, राजेश मीणा, अभिषेक कुमावत, रामसिंह जाट, प्रदीप शर्मा, धर्मपाल सिंह, रणवीर सिंह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने