चौमूं। नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में आम जनों को कांग्रेस की रीति नीति की जानकारी दी गई एवं कांग्रेस के इतिहास के बारे में बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसके कारण भारत राष्ट्र को आजादी का उपहार प्राप्त हुआ था। साथ ही इसी संगठन ने भारत को विकासशील राष्ट्र से बढ़ाते हुए विकसित की ओर अग्रसर किया था।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद कन्हैयालाल थावरिया, महेश मीणा, मीडिया प्रभारी कांग्रेस एवं पार्षद प्रतिनिधि संजय योगी, सामाजिक न्याय विभाग प्रदेश महासचिव सिया शरण शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष एनएसयूआई महेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस के संगठन के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर पूरणमल सैनी, मुकेश सैनी, मोहनलाल कुमावत, प्रभात कुमावत , रामू राम प्रजापत, राजेंद्र कुमावत, श्रवण कुमावत, प्रकाश चंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।