रेनवाल। तुलसी-विवाह एवं एकादशी उद्यापन के साथ दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमो से आज पूरा रेनवाल कस्बा धर्ममय हो गया। कस्बे के अग्रवाल समाज के तीन परिवार के द्वारा सम्पन्न हुये इस ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण भगवान की बारात रही। तीनो आयोजको की एक साथ निकली बडे मंदिर से भगवान की बारात से मुख्य बाजार सहित पुरे कस्बे का वातावरण धर्ममय हो गया।
भगवान के भजनों पर हर व्यक्ति नाचने पर मजबूर हो गया। जगह-जगह लोगों ने फूलों से बारात का स्वागत किया एवं भगवान की आरती करते हुये प्रसाद वितरण किया। महत डाॅ.जुगलकिशोर शरण महाराज के सानिध्य में बडे मंदिर से निकली तीनो बारातों के जुलूस के रुप में गाते-बजाते कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुये अपने-अपने गंतव्य स्थल पहुची जहाॅ शादी के नेगचार हुये।
गौरतलब है कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य के रुप में प्रथम आयोजनकर्ता बाबू लाल, मनीष कुमार, योगेश्वर गोयल, जोगीदास परिवार, दूसरे आयोजनकर्ता के रुप में हरिनारायण अग्रवाल दादिया वाले तथा तीसरे आयोजनकर्ता के रुप में रामगोपाल अग्रवाल ने तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर विधायक निर्मल कुमावत, पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल, व्यापार महासंघ एवं माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष गिरधारीलाल अग्रवाल, खुदरा किराना व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामगोपाल गोयल, वरिष्ठ वार्ड पार्षद एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल, मुकेश गोयल, समाजसेवी उमेश फ्लोड, विजय तोषनीवाल, रिषी दाधिच, कमल सारडा, लक्ष्मीकांत तोतला, विमल असावा, शरद तोतला, अशोक पटवा, पुरुषोत्तम भण्डारी,जुगलकिशोर शुक्ला सहित सैकडो भक्तो की उपस्थिति रही। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )