आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत की ख़ुशी मनाई

 



चौमूं। आज आम आदमी पार्टी दिल्ली एमसीडी के चुनाव में बड़ी जीत मिली जिस के उपलक्ष में विधानसभा क्षेत्र चोमू में पार्टी के  पूर्व विधायक पद प्रत्याशी पवन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में नगर पालिका चौमूं  के सामने लड्डू बांटकर व पटाखे छोड़कर ढोल नंगाड़ों  के साथ शानदार जश्न मनाया।  

अवसर पर पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि दिल्ली एमसीडी के अंदर 15 साल पुरानी भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट तंत्र को दिल्ली की जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया।  

एमसीडी में आम आदमी पार्टी का बोर्ड बनने से दिल्ली में कूड़े के बने पहाड़ की सफाई कराई जाएगी और दिल्ली नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के संपूर्ण कार्यकर्ता बस स्टैंड नगरपालिका के सामने ढोल नगाड़े से भरपूर जश्न मनाया।  

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रभात बराला, हेमंत कुमार अग्रवाल उर्फ सोनू हिंदुस्तानी, श्याम सिंह शेखावत, पुष्कर समोसा, राकेश कुमावत, बनवारी लाल शर्मा, ओम प्रकाश राणा एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वीडियो के माध्यम से देखें पूरी खबर... 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने