चौमूँ। चौमूँ विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा का रथ तृतीय चरण में शुक्रवार प्रातः 10 बजे शहर के रेनवाल रोड स्थित तेजाजी मंदिर से शुरू होकर टांकरड़ा, जयसिंहपुरा कानरपुरा, घिनोई, डोला का बास, मंडा भिंडा और कालाडेरा में आमजन से जनसंपर्क किया। जन आक्रोश रथ यात्रा को आमजन का बड़ा समर्थन देखने को मिला, ग्रामवासियों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वागत किया गया।
रथ यात्रा के साथ भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, जनाक्रोश यात्रा प्रभारी मंजू देवी शर्मा, प्रधान रामस्वरूप यादव, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ चलते हुए आमजन को राज्य सरकार के कुशासन से रूबरू करवाया।
विधायक रामलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में विकास का पहिया पूर्ण अवरुद्ध है और आज सड़कों की हालत खस्ता है परदेस में अपराध चरम सीमा पर है परंतु सरकार नींद में सोई हुई है उन्होंने साथ ही चोमू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे ट्रांसफर उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि आज कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पैसों के यहां नौकरी नहीं कर सकता है, प्रदेश में पिछले 4 सालों में अपराध शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच चुका है आए दिन आपराधिक घटनाओं घटित होती रहती है प्रदेश में जंगलराज की स्थापना हो चुकी है कानून का डर अपराधियों में नहीं रहा है।
इस मौके पर जनाक्रोश यात्रा प्रभारी मंजू देवी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, प्रधान रामस्वरूप यादव, यात्रा प्रमुख आशीष दुसाद, भाजपा कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानन्द कुमावत, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, लालचंद यादव, महेश बुनकर, बद्री प्रसाद, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुसाद, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मुकेश चोपडा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पार्षद संदीप शर्मा, गजेंद्र यादव, राहुल शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, आलोक जांगिड़, पूर्व सरपंच विष्णु नागर, पूर्व सरपंच राम गोपाल मीणा, सरपंच बाबूलाल गुर्जर, मुकेश रोज, मदन गोरा, बाबूलाल कुमावत, राजेश चोपड़ा, धर्मेंद्र यादव, प्रभारी नरेश यादव, सुशील शर्मा, हनुमान खोज, शंकरलाल, नंदलाल कुमावत, सोहन कुमावत, तोफान मीणा, रामस्वरूप बुनकर, मोहन लाल यादव, सरपंच सुल्तान बुनकर, ललिता शर्मा, मुरारी शर्मा, रामगोपाल बाबूजी, नाहरसिंह मीणा,हनुमान सिंह, मानसिंह, महावीर सिंह, मालीराम बागड़ा, नेमीचंद शर्मा, महेश शेरावत, आजाद नुवाल, रत्न वर्मा, गगन नुवाल, मुकुल अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल, अर्पित तंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
